(बरेली से संवाददाता दीपक कुमार की रिपोर्ट)
एक परिवार के युवक की हत्या में होमगार्ड के दोनों बेटे को पुलिस ने जेल भेजा था । जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपियों ने पीड़ित परिवार वालों प्रताड़ित करने लगे थे। जिसके कारण तंग आकर दो परिवार गांव छोड़ने को मजबूर हो गए । दरअसल बरेली के विसारतगंज थाना क्षेत्र के दसीपुर गांव में पिछले वर्ष में ग्राम निवासी विक्रम यादव के पंद्रह साल के पुत्र दीपक की हत्या हो गई थी ।
जिसमें विक्रम यादव ने होमगार्ड नन्हे यादव के दोनों बेटे कुलदीप, बिरनेश पर हत्या का शक में नाम जद तहरीर दी थी। तीन महीने बाद पुलिस ने जून में हत्या का खुलासा कर किया था। इस मामले में पीड़ित विक्रम यादव का कहना है कि, नवंबर में होमगार्ड के दोनों बेटों को जमानत मिल गई थी। जिसके बाद से होमगार्ड के दोनों बेटे (कुलदीप, बिरनेश) ने हमारे दोनों परिवारवालों को डरा धमकाकर मुकदमा वापस करने का दबाव बनाने लगे थे।
इन दोनों के आतंक से पूरा गांव सहमा रहता है। वहीं मुकदमा वापस लेने के लिए अंजाम भुगतने की धमकी देने लगे थे, इससे मजबूर होकर परिवार वाले गांव छोड़ना पड़ा। गांव के लोग भी दबी जुबान से कह रहे थे कि, कुलदीप बिरनेश के आतंक से पूरा गांव परेशान हैं क्योंकि वो लोग पुलिस की धमकी देते हैं ।