(बरेली से दीपक कुमार की रिपोर्ट)
बरेली के बहेड़ी में कुछ खुराफाती लोगो ने की फिजा खराब करने की कोशिश। कुछ लोग चार पहिया वाहन में तेज आवाज में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले गाने बजा रहे थे। जिनको पकड़ कर लोगो ने पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल दिल्ली में चल रही हिंसा को देखकर कुछ खुराफाती लोग चार से वाहन में तेज आवाज से धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले गाने रोड पर गाड़ी रोक बजा रहे थे ।
जिसके चलते कुछ लोगों ने समझदारी काम लेते हुए स्थानीय पुलिस को बुला लिया। पुलिस को देखकर दो युवक मौका देखकर फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया और गाड़ी को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई । जिनका पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया और गाड़ी को सीज कर दिया ।
कुछ जनप्रतिनिधि अपनी सियासत करते हुए पकड़े गए युवकों को छुड़ाने के लिए पहुंच गए लेकिन पुलिस ने उनकी एक भी नही चलनी दी। पकड़े गए युवक बहेड़ी तहसील के गांव हरहरपुर के बताए जा रहे हैं।