1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली: पति पत्नी को मिलाने के लिए पुलिस की जम कर हो रही तारीफ़

बरेली: पति पत्नी को मिलाने के लिए पुलिस की जम कर हो रही तारीफ़

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बरेली: पति पत्नी को मिलाने के लिए पुलिस की जम कर हो रही तारीफ़

{ बरेली से दीपक कुमार की रिपोर्ट }

जनपद बरेली निवासी गर्भवती महिला तरन्नुम जिसका पति जनपद नोएडा में मजदूरी करने जाने के दौरान लाकडाउन में नोएडा में फंस गये थे।

अचानक कल तरन्नुम को प्रसव पीड़ा का आभास होने पर जनपद बरेली पुलिस से मदद की गुहार लगायी गयी तो बरेली पुलिस द्वारा तत्काल मेडिकल उपचार हेतु अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गयी।

एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली श्री शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा महिला की देखरेख करने हेतु उसके पति को नोएडा से बरेली लाने में मदद करने हेतु तत्काल नोएडा पुलिस के एसीपी श्री रणविजय सिंह से सम्पर्क कर बरेली तक लाने की व्यवस्था करायी गयी।

सकुशल बालक को जन्म देने के पश्चात महिला द्वारा बरेली पुलिस एवं प्रशासन की प्रशंसा करते हुए निम्न वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया हैं।

बाद में तमन्ना ने खाकी का धन्यवाद किया ,तमन्ना ने कहा मुझे नया जीवन देने वाली खाकी है पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया। कमिश्नर नोएडा का भी उन्होंने बहुत-बहुत धन्यवाद किया उनका कहना है की यह अहसान मै जीवन भर नहीं भूल पाऊंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...