1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली: वकील व मुंशी पर लॉ की छात्रा ने लगाया बलात्कार का आरोप

बरेली: वकील व मुंशी पर लॉ की छात्रा ने लगाया बलात्कार का आरोप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बरेली: वकील व मुंशी पर लॉ की छात्रा ने लगाया बलात्कार का आरोप

{बरेली से दीपक कुमार की रिपोर्ट }

बरेली के तहसील बहेड़ी की एक गाँव की लॉ की छात्रा बहेड़ी में तहसील सभागार में एक बकील के यहाँ बतौर मुंशी काम कर रही थीं, छात्रा का आरोप है कि आरोप वकील ने 15 फरवरी की शाम में अपने चेम्बर में बुला लिया तभी वकील ने अपने मुंशी के साथ मिलकर मुझे कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज़ मिलाकर बेहोश कर के उसके साथ दोनो लोगो ने बलात्कार किया और वीडियो भी बना लिया

जिसके बाद होश आने पर वीडियो क्लिप की बात कहकर धमका दिया। वही छात्रा की परिवार वाले उसे खोजते हुए कचहरी पहुच गए ।जब जाकर छात्रा के परिवार वालो को मालूम हुआ कि उनकी बेटी को एक वकील के चेम्बर में देखा गया है।

परिवार के लोग छात्रा को लेकर घर आ गए थे। उसके बाद छात्रा ने कुछ भी नही बताया ।कुछ दिन बीतने के बाद छात्रा ने पूरा मामला परिवार वालो को बताया तो छात्रा के परिवार वालो ने बहेड़ी आकर कचहरी में बैठे आरोपी वकील की पिटाई कर दी ।जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुचकर। दोनी पक्षों को कोतवाली में ले आई।

कोतवाली में दोनों के पक्षों के ओर से वकील आ गए तो इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों वकीलो के गुट कोतवाली में भिड़ गए।तो पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया।वही पीड़ित छात्रा की ओर से उसकी मां ने आरोपी के खिलाफ बलात्कर के तहरीर दी ।दूसरी ओर से आरोपी वकील व मुंशी के ओर से मारपीट की तहरीर दी ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...