{ बरेली से दीपक कुमार की रिपोर्ट }
कोरोना वायरस के चलते भारत में लॉकडाउन का आज दूसरा दिन है. इस बीच कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 649 पर पहुंच गई है. वहीं इस महामारी की चपेट में आकर देश में अब तक 13 लोगों ने दम तोड़ दिया है. हालांकि देश में 43 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं.
वही आज बरेली में भी डीएम-एसएसपी ने खुद सड़क पर निकलकर लॉकडाउन का जायजा लिया। इसकी जानकारी खुद बरेली पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी है। लॉकडाउन के दौरान सब्जी, खाद्य सामग्री, दवाई सहित अन्य जरूरी सामग्री की आपूर्ति करने वाले वाहनों को न रोका जाए ऐसे निर्देश दिए गए है।
वही जो शिकायतें आ रही थी उसका समाधान भी किया गया। साथ में यह निर्देश भी दिए गए की पुलिस अनावश्यक किसी को परेशान नहीं करे। वहीं उन्होंने मौजूद लोगों को हिदायत दी कि वे एक-एक मीटर की दूरी पर गोलाई बनाकर खड़े हो।
आपको बता दे कि इस वक़्त प्रदेश में कोरोना के कुल 42 केस हो गए है और यह बढ़ते ही जा रहे है वही इस अवधि में 13 लोगों को ठीक भी किया गया है।