1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली: कोरोना वायरस का असर होली के रंगों के व्यापार पर पड़ा

बरेली: कोरोना वायरस का असर होली के रंगों के व्यापार पर पड़ा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बरेली: कोरोना वायरस का असर होली के रंगों के व्यापार पर पड़ा

{बरेली से दीपका कुमार की रिपोर्ट }

देश भर में कोराना वायरस का कहर चल हो रहा और हमारे देश भारत मे होली का धूमधाम से मनाया जाने बाला त्यौहार है लेकिन इस बार थोड़ा रंग फीका पड़ गया और उसका सबसे बड़ा कारण कोराना वायरस है।

रंगों का त्योहार होली है मगर इस बार लोग रंग से ही बचते नजर आ रहे है , हमारी टीम ने जब दुकानदारो से बात की तो दुकानदारो का यह कहना है कि चाइना से आया वायरस की बजह से इस बार लोग रंगों से बच रहे है ,उनका कहना था की सबसे अधिक बिकने वाली चाइना की पिचकारियां जो लोग खूब चाव से खरीदते थे आज उसी चाइना के माल को लोग लेने से साफ इंकार कर रहे है।

यह कहि न कही लोगो मे चाइना के वाइरस के कहर है जिस से लोग डरे हुए है,दुकानदारो का कहना है कि इस बार बिक्री आधी हो गई है और पहले के मुकाबले अब आधा ही माल बिक रहा है वाकई लोग भी इस बार चाइना के माल से बच रहे है।

हमने जब कॉस्मेटिक के दुकानदारो से बात की तो उनका कहना है कि महिलाओं और लड़कियों को चाइना का सामना ज्यादा पसंद आता था इसका एक कारण यह भी यह कुछ सस्ता होता था। इस बजह से लोग ऐसे खूब चाव से खरीदते है दुकानदारो की माने तो इस बार कॉस्मेटिक की दुकानें भी सुनी पड़ी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...