{ बरेली से दीपक कुमार की रिपोर्ट }
बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र में ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्तिथियों में जलकर मौत हो गयी है वही मृतक के परिवार वालो ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
दरअसल बरेली के बहेड़ी तहसील के गाँव नारायण नगला के निवासी गोपाल ने अपने पुत्र राजू की शादी देवरनिया थाना क्षेत्र के पिपला नानकार गांव की युवती शकुंतला से 15 अक्टूबर 2019 को करवाई थी।
आने वाले होली के त्योहार के चलते राजू अपनी ससुराल पिपरा नानकार गांव चला गया था। जिसमे बीती रात में राजू की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई।
जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जब राजू की मौत की सूचना उसके परिवार वालो को मिली तो घर मे कोहराम मच गया। वही राजू के परिवार वालो ने ससुराल पक्ष पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत करके जांच में जुट गई हैं।