1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच: युवक की गोली मारकर हत्या, पढ़िए पूरी खबर

बहराइच: युवक की गोली मारकर हत्या, पढ़िए पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बहराइच: युवक की गोली मारकर हत्या, पढ़िए पूरी खबर

{ बहराइच से मनीष शर्मा जी की रिपोर्ट }

उत्तर प्रदेश के सरकार भले ही अपराध मुक्त यूपी होने की बात करती हो लेकिन वास्तविकता तो कुछ और ही दिखता है और शायद यही वजह है कि अपराधियों में खाकी का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है।

ताजा मामला जनपद बहराइच का है जहां पुरानी रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी, युवक की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है , बताया जा रहा है कि महसी निवासी कन्हैया पांडेय घर के पास बैठे थे तभी कुछ लोगों ने उनपर गोली चला दी।

गोली लगते ही कन्हैया जमीन पर गिर पड़े और कुछ ही पलों में उनकी मौत हो गयी, इस घटना के पीछे प्रधानी की रंजिश के साथ जमीनी रंजिश बताया जा रहा है।

मृतक की पत्नी की तहरीर पर हरदी थाने में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इस मामले पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

वहीं गिरफ्त में आये आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गयी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...