1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच: ट्रैक्टर ने मारी बाइक में जबरदस्त टक्कर, 2 की मौत

बहराइच: ट्रैक्टर ने मारी बाइक में जबरदस्त टक्कर, 2 की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बहराइच: ट्रैक्टर ने मारी बाइक में जबरदस्त टक्कर, 2 की मौत

बहराइच के हुजूरपुर इलाके में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार महिला पुरुष को रौंद डाला। जिससे घटनास्थल पर ही बाइक पर सवार सास और दामाद की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

तो वहीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर चला रहे आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि, सुपनी गाँव निवासी रामजियावन अपनी सास मंगला के साथ शादी समारोह में शिरकत करने बौंडी जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार गन्ना लदी ट्राली दोनों को रौंदती चली गई।

जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद रिस्तेदारी में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपी ट्रेक्टर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...