{बहराइच से मनीष कुमार की रिपोर्ट }
जनपद बहराइच के रुपईडीहा इलाके में सरकटी महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गया है अज्ञात महिला का शव सुखापुरवा नहर के पास झाड़ियों से बरामद हुआ है।

शव मिलने की जानकारी पाते ही इलाकाई पुलिस मौके पहुँच कर जाँच सुरु कर दी है, सुनसान इलाके में मिले अज्ञात शव को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गया है,शव मिलने की सूचना पाते ही आस पास के सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए लेकिन कोई महिला को कोई पहचान नही सका।

महिला के बदन पर कपड़े हैं पर सिर गायब होने की वजह से पहचान कर पाना मुश्किल साबित हो रहा है, फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त करने में जुट गई है।

इस मामले में एसपी विपिन कुमार ने बताया कि मुस्लिम महिला का शव अरहर के खेत से बरामद हुआ है जिसकी शिनाख्त के लिए टीमें लगा दी गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।