{ बहराइच से मनीष शर्मा की रिपोर्ट }
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल का 13 मार्च को बहराइच दौरा है राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बहराइच में 4 जगहों पर जाएंगी, जहां वो वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को देखने के बाद महिला समूहों से मुलाकात करेंगी।
राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों को चौकस किया जा रहा है राज्यपाल जहां जहां जाएंगी वहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाया जा रहा है।

बेहतर तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम शम्भु कुमार ने मेडिकल कालेज के औचक निरीक्षण कर साफ सफाई का जायजा लिया।
राज्यपाल के आगमन को लेकर मेडिकल कालेज के व्यापक तैयारियां की जा रही हैं सभी जगहों को साफ सफाई करवा कर बेहतर बनाया जा रहा है वहीं शहर के भीतर सुरक्षा की दृष्टि से सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है।

जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने बताया कि राज्यपाल महोदया के आगमन को लेकर बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही हैं छोटी मोटी कमियों को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि कहीं कोई कमी ना रह जाये।