1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच: कोरोना संदिग्ध को देखते ही भाग खड़े हुए PAC जवान

बहराइच: कोरोना संदिग्ध को देखते ही भाग खड़े हुए PAC जवान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बहराइच: कोरोना संदिग्ध को देखते ही भाग खड़े हुए PAC जवान

{बहराइच से मनीष शर्मा जी की रिपोर्ट }

कोरोना वायरस ने हर किसी के भीतर भय पैदा कर दिया है, इस वायरस का नाम सुनते ही हर कोई दहशतजदा हो जाता है, कुछ ऐसा ही वाकया जनपद बहराइच के आइसोलेशन वार्ड के पास देखने को मिला जहां कोरोना के 2 संदिग्ध मरीजों को देखते ही वार्ड के करीब कैम्प बनाकर रह रहे PAC के जवान आनन फानन में रात को ही भाग खड़े हुए।

और महज कुछ ही मिनटों में कैम्प को खाली कर रिहायशी स्थान को बदल दिया, दरअसल मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड के करीब कुछ दूरी पर PAC के जवानों ने आवासीय कैम्प बना रखा था। इमरजेंसी ड्यूटी के लिए तैनात पीएसी के जवान इस आवासीय कैम्प में रहते थे अचानक कल देर शाम मेडिकल कॉलेज में कोरोना के दो संदिग्ध पहुंचे जिन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।

कोरोना के संदिग्धों को देखते ही पीएसी के जवानों में भय पैदा हो गया और वह आनन-फानन में अपना आवासीय कैंप हटाकर बोरिया बिस्तर समेटकर मेडिकल कालेज से बाहर चले गए। पीएसी के जवानों का यह कहना है कि कोरोना वायरस का सभी के भीतर अत्याधिक भय हैं, हर किसी को अपनी जिंदगी प्यारी है लिहाजा इन मरीजों को देखने के बाद यहां से भाग जाना ही ज्यादा बेहतर है मरीजों को देख पीएसी के जवानों का आनन-फानन में भागना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...