जहां कोरोना को लेकर पूरे विश्व मे लोग चिंतित है और तरह तरह से इससे बचाव के प्रयास कर रहे हैं वही इस संबंध में बहराइच में भी इलाहाबाद बैंक मारौचा शाखा के कर्मियों द्वारा कोरोना को रोकने के लिए सराहनीय प्रयास देखने को मिले हैं।
बैंक कर्मियों द्वारा बैंक में आने जाने वाले लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है ,बैंक प्रबंधन द्वारा बैंक में आने वालों के लिए गेट पर ही साबुन और पानी की व्यवस्था की गई है।
और किसी को भी हाथ धुले बगैर बैंक के अंदर प्रवेश नही करने दिया जा रहा है, साथ ही बैंक के अंदर भी लोगों को एक दूसरे से दूरी बनाए रखने के लिए उचित व्यवस्था को गयी है, बैंक प्रबंधन के इस प्रयास को लोगों में काफी सराहा जा रहा है।