1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच: देवताओं की मूर्ति तोड़कर वीडियो वायरल करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार

बहराइच: देवताओं की मूर्ति तोड़कर वीडियो वायरल करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बहराइच: देवताओं की मूर्ति तोड़कर वीडियो वायरल करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार

 (बहराइच से मनीष शर्मा की रिपोर्ट)

बहराइच पुलिस ने आज देवी देवताओ की मूर्ति तोड़कर उसका वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बीती तीन मार्च को थाना रानीपुर के अंतर्गत आने वाले गोबरहा गांव के रहने वाले रामचन्द्र भास्कर का एक वीडियो सामने आया जिसमे वो कुछ लोगों के साथ हिन्दू देवी देवताओं की मूर्तियों को तोड़ता दिख रहा है।

इस वीडियो के सामने आने पर हिन्दू समाज मे आक्रोश फैल गया। इन सब बातों की जानकारी जब पुलिस को मिली तो पता लगा कि, रामचंद्र भास्कर ने कुछ दिन पहले ही हिन्दू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया है और इसके बाद ही उसने हिन्दू देवी देवताओं की मूर्ति तोड़कर वीडियो बनाया था।

बताते चलें कि, इस मामले में एसपी बहराइच विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि, मुख्य आरोपी रामचंद्र भास्कर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जानकारी के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...