1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच: खूबसूरत पत्नी की चाह में युवक बने लुटेरे

बहराइच: खूबसूरत पत्नी की चाह में युवक बने लुटेरे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बहराइच: खूबसूरत पत्नी की चाह में युवक बने लुटेरे

बहराइच में पिछले 6 महीनों से लुटेरों के गैंग ने आतंक मचा रखा था। लुटेरों के गैंग के सदस्यों ने कोतवाली देहात जरवल सहित कई थाना क्षेत्रों में बड़ी वारदातों को अंजाम देते हुए लाखों की लूट की थी। लूट की वारदातों को लेकर पुलिस विभाग के आला अधिकारी परेशान थे इसी बीच कोतवाली देहात इलाके में लुटेरों द्वारा की गई पौने दो लाख की लूट के बाद पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की।

जिसके बाद लुटेरों के गैंग का एक साथी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। गैंग के एक सदस्य के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो दीप जोशी संगीन वारदातों के पीछे काफी रोमांचक बातें निकल कर सामने आई। पूछताछ में यह पता चला कि, लूट करने वाले लुटेरे सिर्फ बहराइच में ही नहीं उत्तर प्रदेश के दर्जनों जनपदों में लूट की बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

पुलिस के गिरफ्त में आए गैंग के सदस्यों से कठोरता से पूछताछ की गई तो पता चला कि सुंदर स्त्री के चाह में यह लुटेरे लूट जैसी बड़ी वारदातों को अंजाम देते हैं। लुटेरों के परिवार में यह शर्त लगती है कि जो भी लुटेरा सबसे बड़ी लूट की घटना को अंजाम देगा उसके साथ बिरादरी की सबसे खूबसूरत लड़की से शादी की जाएगी। पुलिस की गिरफ्त में आए कुम्भू और सुरेंद्र जनपद गोंडा के निवासी बताये जा रहे हैं और इनका कनेक्शन बावरिया गैंग से भी बताया जा रहा है।

जो महानगरों में बड़ी लूट की घटना को अंजाम देता है आखिरकार खूबसूरत लड़की की चाह ने लुटेरों को लूट की वारदात के लिए इस कदर प्रेरित किया कि पुलिस के हत्थे चढ़ गए और पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। एसपी बिपिन कुमार ने बताया कि, यह सभी लुटेरे बावरिया गैंग के सदस्य हैं। जो कि प्रदेश के तमाम जनपदों में घूम कर लूट की बड़ी वारदातों को अंजाम देते हैं। एसओजी की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इन लुटेरों को गिरफ्तार किया है जिन्हें जेल भेजा जा रहा है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...