{ बहराइच से मनीष शर्मा जी की रिपोर्ट }
जनपद बहराइच के नानपारा इलाके से 2 दिन से लापता युवक का शव नदी में तैरता हुआ मिला, युवक के शव को देखते ही आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि सुरेश कुमार गुप्ता नाम का युवक अपने घर से 2 दिन से लापता था जिसकी तलाश परिजनों के द्वारा की जा रही थी, परिजनों का आरोप है कि सुरेश कुमार गुप्ता की हत्या की गई है और हत्या करने के बाद उसके शव को नदी में फेंक दिया गया है।

फिलहाल नानपारा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है युवक कुछ मानसिक रूप से विक्षिप्त था जिसका शव नदी से उत्तर आता हुआ मिला है।

परिजनों का यह कहना है कि यह खुदकुशी नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई है क्योंकि शव के चेहरे पर जख्म के निशान है और लिहाजा इस मामले में पुलिस जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।