{ बहराइच से मनीष शर्मा जी की रिपोर्ट }
कोरोना वायरस का भय और कोरोना के सिम्टम्स को जानने के बाद अब हर कोई सीधे अस्पताल का रुख कर रहा है और आलम ये है कि जनपद बहराइच का मेडिकल कालेज मरीजों का मेला बन चुका है। पूरा अस्पताल परिसर मरीजो और उनके तीमारदारों से खचाखच भरा हुआ नजर आ रहा है तिल रखने की भी जगह आपताल परिसर में नही है.

अस्पताल आए लोगों का यह कहना है कि लगातार टीवी और समाचार पत्रों में यह दिखाया जा रहा है कि कोरोना फैलने के दौरान सर्दी जुखाम बुखार ही इसका सिम्टम्स है लिहाजा जिस भी व्यक्ति को सर्दी जुखाम बुखार हो रहा है वह सीधे अस्पताल पहुँच रहा है जिसकी वजह से मेडिकल कालेज में मरीजों की भरमार देखने को मिल रही है।
हर किसी को कोरोना का भय सताने लगा है, भारत नेपाल सीमा के करीब होने की वजह से बहराइच मेडिकल कालेज में मरीजों की संख्या अधिकतम देखी जा रही है।

अस्पताल में मरीजों की भरमार को देखते हुए सीएमएस डीके सिंह ने बताया कि मौसम में आकस्मिक बदलाव की वजह से अधिकांश लोगों में सर्दी जुखाम खांसी जैसी आम बीमारी हो रही है जिसको लेकर सीधे मरीज अस्पताल ही भाग कर आ रहा है।

वहीं उन्होंने बताया जो भी मरीज अस्पताल पहुंच रहा है उसके इलाज की समुचित व्यवस्था की जा रही है, कल डॉक्टर मरीजों के इलाज के लिए तैनात किए गए हैं।

डॉ डीके सिंह ने यह भी कहा कि हर किसी मरीज में को कोरोना नहीं हो सकता है लिहाजा कोरोनावायरस से डरने की जरूरत नहीं है बदलते मौसम को लेकर भी लोगों में सर्दी जुखाम बुखार हो सकता है ,उन्होंने कहा कि एहतियातन लोगों को केवल जांच करवा लेना चाहिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है।