{ बहराइच से मनीष शर्मा की रिपोर्ट }
निर्भया के दोषियों को आज सुबह फांसी होने के बाद पूरे भारत में खुशी की लहर है, जनपद बहराइच में भी कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला।

आज इस दिन को महिलाएं दीपक जलाकर और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर निर्भया दिवस के रूप में मना रही हैं, जगह-जगह खुशी का माहौल है लेकिन न्याय मिलने में जो देरी हुई है उससे देश की महिलाएं आक्रोशित भी हैं।

और उनकी मांग है की आगे कभी भगवान ना करे ऐसी घटना हो लेकिन अगर ऐसा होता है तो जितनी देरी है इस केस में हुई है उतना समय न्याय मिलने में ना लगे।
आपको बता दें कि 16 दिसंबर 2012 को हुए निर्भया कांड पूरे देश को झकझोर के रख दिया था इस मामले में चार दोषियों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाई गई थी लेकिन न्यायपालिका की कमियों के चलते यह मामला 7 साल 3 महीने 4 दिन तक कोर्ट में विचाराधीन रहा।

लेकिन तमाम कानूनी प्रक्रियाओं के बाद आज सुबह निर्भया के हत्यारों को फांसी पर चढ़ा दिया गया,इस सजा पर पूरे देश में, खासकर महिलाओं में खुशी का माहौल है।