{ बहराइच से मनीष जी की रिपोर्ट }
जनपद बहराइच में कानून व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त नजर आ रही है, अपराधियों के मन में कानून का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है यही वजह है कि सरेआम अपराधी बड़ी से बड़ी वारदातों को अंजाम देने में पीछे नहीं हटते।

ताजा मामला जनपद बहराइच का है जहां पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी से मिलने आए भाजपा नेता की गाड़ी का शीशा तोड़कर टप्पेबाजो ने रुपयों से भरा बैग उड़ा लिया, सरेआम हुए इस घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है।

हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाकाई पुलिस समेत पुलिस के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए, बताया जा रहा है कि हुजूरपुर निवासी सत्यप्रकाश भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी से मिलने उनके आवास पर गए हुए थे।

गाड़ी खड़ी करके जैसे ही वह विधायक निवास के भीतर पहुंचे तभी टप्पेबाजो ने उनकी गाड़ी का शीशा तोड़कर रुपयों से भरा बैग गायब कर दिया, काफी खोजबीन के बाद बैग विधायक के घर से कुछ दूरी पर बरामद हुआ।

भाजपा नेता का आरोप है कि बैग के भीतर 50 हज़ार रुपये के साथ तमाम जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे, इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक टी एन दुबे ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद मामले की सघनता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जल्द ही टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया जाएगा।