1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बागपत: बारिश के कारण गिरी मकान की छत, 1 बच्ची की मौत, 2 घायल

बागपत: बारिश के कारण गिरी मकान की छत, 1 बच्ची की मौत, 2 घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बागपत: बारिश के कारण गिरी मकान की छत, 1 बच्ची की मौत, 2 घायल

(बागपत से संवाददाता विपिन सौलंकी की रिपोर्ट)

बागपत जिले के दोघट थम इलाके में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश होने के कारण एक मकान की छत गिर गई। जिसमें सो रहा एक परिवार मलबे में दब गया। इस हादसे के बारे में जैसे ही आस-पास के लोगों को पता चला वैसे ही लोग बचाव में जुट गए।

लोगों ने मलबे में से पीड़ित परिवार को निकाला। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि घायलों का डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जांच में जुट गए हैं और एसडीएम का कहना है कि, पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही परिवार के रहने के लिए भी इंतजाम किया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...