1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बागपत: होली को लेकर सजे बाजार, हो रही खरीददारी

बागपत: होली को लेकर सजे बाजार, हो रही खरीददारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बागपत: होली को लेकर सजे बाजार, हो रही खरीददारी

{बागपत से विपिन सोलंकी की रिपोर्ट }

आपसी भाईचारा के पर्व होली को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। होलिका दहन से लेकर होली खेलने के लिए बच्चे, बड़े काफी खुश दिख रहे है। एक सप्ताह पूर्व से चल रही तैयारी अब अंतिम दौर में पहुंच गई है।

जगह-जगह स्थापित होलिकाओं में उपली, लकड़ी आदि डालने के लिए लोग जगह-जगह पहुंच रहे हैं। बागपत के मुख्य बाजारों में होली के रंगों के साथ ही कपड़ा, ज्वैलरी, शृंगार के सामान, नमकीन, चिप्स, पापड़ की खरीददारी लोग कर रहे हैं।

baghpat-markets-adorned-with-holi-shopping-is-taking-place

तो वहीं खोवा तथा सूजी की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ देखने को मिल रही है। होली को देखते हुए युवाओं और बच्चों में होली का रंग अभी से चढ़ने लगा है। पर्व को देखते हुए बाजारों में भी चहल-पहल दिख रही है।

baghpat-markets-adorned-with-holi-shopping-is-taking-place

आपको यह भी बता दें की होली के रंगों का नशा लोगों के सर पर इस कदर चढ़कर बोल रहा है कि उन्हें कोरोना वायरस का बिल्कुल भी भय नहीं है।शहर के मुख्य बाजारों में केरोना वायरस का डर लोगों में नहीं दिख रहा है। और वह बिना किसी डर के खरीदारी कर रहे हैं

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...