ख़ुर्शीद रब्बानी
लखनऊ: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय संयोजक और उत्तर प्रदेश प्रभारी डॉ आज़म बैग शाहजहांपुर तिलहर विधानसभा 133,पहुंचे वहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश गुप्ता के समर्थन में जनसभाए की डॉक्टर आज़म बैग उत्तर प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद से अब तक लगभग 11 जिलों की 19 विधानसभाओं में कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मिल चुके हैं और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं कर चुके हैं कल दिन भर तिलहर विधानसभा के विभिन्न इलाकों में चुनावी जनसभाओं में शरीक होने के बाद डॉक्टर आजम बैग अपनी टीम के साथ अलीगढ़ कॉल विधानसभा के प्रत्याशी श्री विवेक बंसल के समर्थन में दिनांक 2 और 3 फरवरी 2022 को अलीगढ़ में मौजूद रहेंगे इस दौरान अलीगढ़ विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व सचिव श्री अबरार अहमद चीकू और सोशल मीडिया उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्री अस्सलाम खालिद भी डॉक्टर आजम बैग के साथ मौजूद रहेंगे
