उत्तरकाशी जिले के डामटा में 22वां राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह धूमधाम से शुरू हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह नौगांव पहुंचकर इस तीन दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन किया, जिसमें खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हो रहा है।
