ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान आरोन फिंच ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि, मेरे सपने में डराने के लिए सचिन नहीं बल्कि भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह आया करते थे। बता दे, जब स्पिनर शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा थे तब उन्होंने भी कहा था कि मेरे सपने में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आया करते थे।
बता दे, फिंच ने दो साल पहले की इस घटना को याद करते हुए कहा, ‘मैं पसीने में उठता था कि भुवनेश्वर मुझे आउट कर रहा है।’ आरोन फिंच को भारत दौरे के दौरान तीनों प्रारूपों में परेशानी हुई और उन्हें इस भारतीय तेज गेंदबाज की इनस्विंग गेंदों को खेलने में काफी परेशानी होती थी।
बता दे, भुवनेश्वर ने फिंच को बहुत बार आउट किया है। इस पर फिंच ने कहा, ‘ऐसा भी समय होता था जब मैं रात को आउट होने के डर से उठ जाता था। मुझे लगता था कि मैं कल फिर बुमराह का सामना कर रहा हूं और वह मुझे मजे में आउट कर रहा है।’