बृहस्पतिवार को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के तीसरे दिन भारत को छठा स्वर्ण पदक हासिल हुआ है। बता दें भारत की महिला पहलवान दिव्या काकरान ने 68 किग्रा भारवर्ग में यह पदक भारत को दिलाया है।

दिव्या ने जापानी खिलाड़ी नारुहा मत्सुयुकी को हराकर गोल्ड अपने नाम कर लिया। बता दें नई दिल्ली के केडी जाधव स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिव्या ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत के लिए टूर्नामेंट का दूसरा गोल्ड मेडल जीता। इसी के साथ भारत की झोली में अब दो गोल्ड सहित कुल छह पदक हो चुके हैं।