1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. विवेक ओबरॉय से अरबाज खान ने मिलाया हाथ, कई सालों से एक-दूसरे नही की थी बात..

विवेक ओबरॉय से अरबाज खान ने मिलाया हाथ, कई सालों से एक-दूसरे नही की थी बात..

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विवेक ओबरॉय से अरबाज खान ने मिलाया हाथ, कई सालों से एक-दूसरे नही की थी बात..

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान और विवेक ओबरॉय के विवादों के बारे में सभी जानते हैं। दोनों में 36 का आंकड़ा है और ये दोनों कई सालों से एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं।

हालांकि, इन सारी चीजों के बाबजूद अरबाज खान ने अपने भाईजान के दुश्मन नं 1 विवेक ओबरॉय के साथ हाथ मिला लिया है। खबर है कि दोनों एक साथ काम करने जा रहे हैं।

हमारी सहयोगी वेबसाइट BollywoodLife.com में प्रकाशित खबर के अनुसार अरबाज खान और विवेक ओबरॉय ‘रोजी- द सैफरन चैप्टर’ नाम की हॉरर फिल्म में एक साथ काम करने जा रहे हैं।

इस फिल्म का निर्माण विवेक ओबरॉय ही कर रहे हैं और इसमें वो लीड किरदार भी अदा करेंगे। अरबाज खान का विवेक ओबरॉय से हाथ मिलाना आपको हैरान कर सकता है।

फिल्म ‘रोजी- द सैफरन चैप्टर’ एक रियल लाइफ कहानी पर बेस्ड फिल्म होगी, जिसमें श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी मुख्य किरदार निभाती दिखेंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...