1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एंटी क्राइम ने शुरू किया हेल्पलाइन नंबर, दे सकते हैं अवैध कामों की जानकारी

एंटी क्राइम ने शुरू किया हेल्पलाइन नंबर, दे सकते हैं अवैध कामों की जानकारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एंटी क्राइम ने शुरू किया हेल्पलाइन नंबर, दे सकते हैं अवैध कामों की जानकारी

गाजियाबाद से नदीन शाहीन की रिपोर्ट

पुलिस अब जुआ, सट्टा, शराब आदि के अवैध कारोबार पर लागाम लगाने के लिए पब्लिक की मदद लेगी। इसके लिए गाजियाबाद पुलिस ने एंटी क्राइम हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि लोग 9454403434 नंबर पर फोन कर ऐसे अवैध कामों के बारे में बता सकते हैं।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि, जानकारी देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा और मामले में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि, इस प्रकार के अवैध कारोबार में अगर कोई पुलिसकर्मी जुड़ा पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने कहा कि, कई बार लोगों के पास ऐसे अवैध कामों की जानकारी होती है, लेकिन वह थाने जाने से बचते हैं, ऐसे में वे अपने घर से ही एंटी क्राइम हेल्पलाइन में शिकायत कर सकते हैं। वह इस नंबर पर फोटो और वीडियो भी वॉट्सऐप के जरिए शेयर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि, ऐसे मामले पर पुलिस मौके पर जाकर छानबीन कर कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि, जानकारी देने वाले को परेशान नहीं किया जाएगा, अगर उन्हें कोई पेरशान करता है तो इसकी जानकारी भी इसी नंबर पर दे सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...