1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. चीन को एक और झटका : अमेरिका में Tik Tok और We Chat पर लगा बैन

चीन को एक और झटका : अमेरिका में Tik Tok और We Chat पर लगा बैन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चीन को एक और झटका : अमेरिका में Tik Tok और We Chat पर लगा बैन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस में टिकटॉक की मूल कंपनी के खिलाफ एक आदेश जारी किया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को चीन के बाइटडांस के साथ अमेरिकी लेन-देन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

बाइटडांस कंपनी टिकटॉक और वीचैट की मालिक है। इसके बाद अमरेिका में टिकटॉक और वीचैट पर बैन लग जाएगा।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने माइक्रोसॉफ्ट या किसी अन्‍य कंपनी के नहीं खरीदने की सूरत में देश में टिकटॉक को बैन करने के लिए 15 सितंबर की समय सीमा तय कर दी है। 

आदेश पर हस्‍ताक्षर के बाद ट्रंप ने कहा कि यह बैन जरूरी है क्‍योंकि ‘अविश्‍वसनीय’ ऐप जैसे टिकटॉक से डेटा का इकट्ठा किया जाना देश की राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...