1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कैलिफोíनया के अटॉर्नी जनरल जेवियर बेसेरा को स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर चुना

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कैलिफोíनया के अटॉर्नी जनरल जेवियर बेसेरा को स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर चुना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कैलिफोíनया के अटॉर्नी जनरल जेवियर बेसेरा को स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर चुना

वाशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कैलिफोíनया के अटॉर्नी जनरल जेवियर बेसेरा को स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर चुना है। बेसेरा किफायती स्वास्थ्य देखभाल संबंधी कानून के समर्थक रहे हैं और अब वह बाइडन प्रशासन में कोरोना वायरस के खिलाफ देश की मुहिम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सीनेट से मंजूरी मिलने के बाद बेसेरा (62) ऐसे पहले लातिन अमेरिकी होंगे जो स्वास्थ्य एवं मानवीय सेवा विभाग का नेतृत्व करेंगे। इस विभाग का बजट एक हजार अरब डॉलर से अधिक है और इसमें 80,000 कर्मचारी हैं।

यह विभाग 13 करोड़ से ज्यादा अमेरिकी नागरिकों के लिए दवा एवं टीका, आधुनिक चिकित्सा अनुसंधान, स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रमों के लिए काम करता है। ट्रंप प्रशासन ने हाल में ‘ओबामा केयर’ को खत्म करने का प्रयास किया, लेकिन कैलिफोíनया के अटॉर्नी जनरल के तौर पर बेसेरा ने इसका बचाव किया। अब यह मामला अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में है, जिस पर अगले वर्ष फैसला आने की संभावना है।

पूर्व डेमोक्रेट सांसद बेसेरा ने 2009-2010 के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा के स्वास्थ्य कानून को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन ने सेंटर फॉर डिजीज एंड कंट्रोल (सीडीसी) के मुखिया के तौर पर हार्वर्ड के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. रोसेल वेलेंस्की को नामित किया है। वेलेंस्की की नियुक्ति के लिए सीनेट की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...