नई दिल्ली: दुनियां के सबसे ताकतवर देश का मुखिया बनना कोई आसान बात नहीं है। क्या आप जानते हैं कि दुनियां का सबसे ताकतवर देश है कौन। दिमाग लगाने की जरुरत नहीं है, हम बात उसी अमेरिका की कर रहें हैं, जहां के हाल ही में मुखिया बदल गय़े। जी हां, बीते 20 जनवरी को अमेरिका के नये राष्ट्रपति के रुप में जो बाइडेन ने शपथ ली।
आज हम आपको बतायेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति को कितनी मिलती है सेलरी और किन सुविधाओं का उठाते हैं वो लाभ।
अमेरिकी राष्ट्रपति के पास एक ओर जहां असीमित पावर्स होती है, तो दूसरी ओर उन्हे मोटावेतन भी मिलता है। इसके साथ ही कई तरह की सुविधायें भी मिलती हैं, जो दुनियां में शायद ही किसी राष्ट्राध्यक्ष को नसीब होंती है।
बात हम वेतन से शुरु करते हैं, अमेरिकी राष्ट्रपति का सालाना वेतन 4 लाख डॉलर होती है। जिसको भारतीय़ मुद्रा में बदलें तो यह 2 करोड़ 90 लाख रुपये के बराबर होगा। इसके साथ ही कई तरह के भत्ते और सुविधायें मिलती हैं। पद पर बने रहने के दौरान तक व्हाइट हाउस मिलता है और पर्सनल प्लेन, हेलीकॉप्टर की सुविधा भी मिलती है। साथ ही कार्यकाल के बाद उनको रिटायरमेंट पेंशन भी मिलता है। अमेरिकी प्रेसीडेंट को कार्यकाल के दौरान ज्यादातर खर्च सरकार के खजाने से ही मिलता है।
इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति को 50 हजार डॉलर यानि 40 लाख रुपये सालाना का खर्च भत्ता मिलता है। जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति 1 लाख डॉलर रुपये करीब 80 लाख रुपये की यात्राएं कर सकते हैं। इस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। 19 हजार डॉलर तकरीबन 14 लाख रुपये उन्हें एंटरटेनमेंट के भत्ते के तौर पर सालाना मिलता हैं। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति के वेतन पर टैक्स लगता है लेकिन उन्हें जो भत्ते मिलते हैं, उस पर टैक्स नहीं लगता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति को व्हाइट हाउस परिसर मिलता है, जो बेहद सुरक्षित होता है। आपको बता दें कि इसे पहली बार साल 1792 में अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया गया था। व्हाइट हाउस छह मंजिल का है। जिसमें 132 कमरे हैं। इतना ही नहीं कई तरह के और भी कक्ष के साथ टेनिस कोर्ट और स्विमिंग पूल होते हैं। व्हाइट हाउस में एक 51 सीटों का थिएटर भी है। जहां फिल्मों के प्रदर्शन के साथ प्ले या अन्य इवेंट्स होते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके परिवार को 10 हजार डॉलर का अलाउंस व्हाइट हाउस को अपनी तरह से डेकोरेट करने के लिए मिलता है। बात करते हैं पूर्व राष्ट्रपतियों ने इस मद का कैसे इस्तेमाल किया था। बात करते हैं, बराक ओबामा की तो बराक ओबामा जब राष्ट्रपति बने थे तो उन्होंने इस फंड का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि इस खर्च को दूसरे मद में इस्तेमाल में लिया था। वहीं जब ट्रंप राष्ट्रपति बने तो उन्होंने 1.75 मिलियन डॉलर की रकम नए फर्नीचर, दीवारों की सजावट में लगा दी थी। ऐसे में देखना होगा की जो बाइडेन इस मद का किस तरह से उपयोग करते हैं।
दूसरी ओर देखें तो राष्ट्रपति को अपने उपयोग के लिए जो बोइंग 747 विमान मिलता है, वो बहुत शक्तिशाली होता है। इसमें 4000 स्क्वेयर फीट की जगह होती है। इसमें मेडिकल आपरेटिंग रूम, राष्ट्रपति के लिए प्राइवेट कमरा और एक समय में 100 लोगों के बैठने की जगह होती है। जब ये उड़ता है तब इस पर एक घंटे में 20 हजार डॉलर का खर्च आता है। वहीं राष्ट्रपति की सेवा में मैरीन वन हेलीकॉप्टर भी होता है।
जब अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी कार से यात्रा करते हैं तो ये बुलेट और बम प्रूफ वाहन होता है। इस वाहन का नाम द बीस्ट्स है। राष्ट्रपति की कार के साथ हमेशा एक काफिला चलता है। जिसमें काफी सुरक्षा रहती है।
ये है अमेरिकी राष्ट्रपति की सुविधा और सुरक्षा, जो शायद ही किसी रास्ट्राध्यक्ष को नसीब होती होगी।