1. हिन्दी समाचार
  2. केंद्र सरकार
  3. अमेरिकी राजदूत हुए अजीत डोभाल के फैन, NSA डोभाल को बताया अंतररार्ष्ट्रीय संपदा

अमेरिकी राजदूत हुए अजीत डोभाल के फैन, NSA डोभाल को बताया अंतररार्ष्ट्रीय संपदा

भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक ग्रैसिटी भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के फैन हो गए हैं। यहां तक कि उन्होंने डोभाल को 'अंतरराष्ट्रीय संपत्ति' बता दिया। ग्रैसिटी ने डोभाल के बारे में कहा कि उत्तराखंड के एक गांव का लड़का अब सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय संपदा बन गया है। ग्रैसिटी ने डोभाल की तारीफ में ये बातें महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों यानि ICET की मीटिंग को संबोधित करते हुई कहीं।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमेरिकी राजदूत हुए अजीत डोभाल के फैन, NSA डोभाल को बताया अंतररार्ष्ट्रीय संपदा

नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक ग्रैसिटी भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के फैन हो गए हैं। यहां तक कि उन्होंने डोभाल को ‘अंतरराष्ट्रीय संपत्ति’ बता दिया। ग्रैसिटी ने डोभाल के बारे में कहा कि उत्तराखंड के एक गांव का लड़का अब सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय संपदा बन गया है। ग्रैसिटी ने डोभाल की तारीफ में ये बातें महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों यानि ICET की मीटिंग को संबोधित करते हुई कहीं। दरअसल उभरती प्रौद्योगिकियों पर भारत और अमेरिका की दिल्ली में बैठक हुई। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी भी आए थे। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत सरकार और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में अमेरिका और भारत के संबंध बहुत मजबूत हुए हैं।

 

बता दें कि अमेरिकी राजदूत का बयान ऐसे समय में आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने अमेरिका की राजकीय यात्रा पर जाने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और एनएसए अजीत डोभाल की जमकर तारीफ की। एरिक ग्रैसिटी ने कहा कि जब मैं भारत में डिजिटल पेमेंट औऱ टेक्नोलॉजी को देखता हूं तो दंग रह जाता हूं। उन्होंने कहा कि भारत में आई डिजिटल क्रांति ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। ग्रैसिटी ने कहा कि आज गांव में एक चायवाला अपने फोन पर सरकार से सीधे पैसे ले रहा है और उस रुपये का 100 प्रतिशत उस तक पहुंच रहा है। एरिक ग्रैसिटी ने बताया कि हाल ही में उन्होंने भारत के अलग-अलग धर्मों के गुरुओं से मुलाकात की थी। इस मुलाकात का उन पर इतना असर हुआ कि उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया 4जी, 5जी और यहां तक कि 6जी के पीछे भाग रही है। लेकिन भारत में उससे भी ताकतवर चीज है वह हैं ‘गुरुजी’। आपको बता दे कि अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलीवन 2 दिन की भारत यात्रा पर आए हैं। उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल से मुलाकात की। उनके साथ अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और अमेरिकी उद्योग जगत के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...