1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. अमेरिका : 27 दिन से 50 हजार से ज्यादा कोरोना मामले आ रहे

अमेरिका : 27 दिन से 50 हजार से ज्यादा कोरोना मामले आ रहे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमेरिका : 27 दिन से 50 हजार से ज्यादा कोरोना मामले आ रहे

अमेरिका एक ऐसा देश है जिसने कोरोना वायरस का सबसे अधिक प्रकोप झेला है। आपको बता दे कि इस देश में रोज़ 50 हज़ार से अधिक मामले लगभग 27 दिन से आ रहे है। वही दस दिनों में 11 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

अब तक अमेरिका में 47 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। दरअसल बीते एक दिन में कोरोना संक्रमण के 58,094 से ज्यादा नए मामले सामने आए और 1102 लोगों की मौत हुई है।

अब तक 1 लाख 57 हजार 877 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अबतक 23.61 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जो कुल संक्रमितों का सिर्फ 50 फीसदी है।

अमेरिका में कोरोना की चपेट में आकर मरने वालों की तादाद डेढ़ लाख पार कर गई है, ये भी दुनियाभर में मरने वालों की सबसे बड़ी संख्या है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...