1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. अमेरिका चुनाव: मुस्लिमों को लुभा रहे है बाइडेन, पढ़े पूरी खबर

अमेरिका चुनाव: मुस्लिमों को लुभा रहे है बाइडेन, पढ़े पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमेरिका चुनाव: मुस्लिमों को लुभा रहे है बाइडेन, पढ़े पूरी खबर

अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार जो बाइडेन ने अपने प्रचार को मुस्लिम वोट की और मोड़ दिया है , उन्होंने अब मुस्लिमों को लुभाना शुरू कर दिया है।

हाल ही में उन्होंने एक बयान दिया कि मैं आपके साथ मिलकर काम करना चाहता हूं और यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि आपकी आवाज निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल हो सके, क्योंकि हम देश के पुनर्निर्माण के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने आगे मुस्लिमों से अपील करते हुए कहा कि वो ट्रंप को हराने में उनकी मदद करे। बाइडेन ने ट्रंप प्रशासन द्वारा मुख्य रूप से कई मुस्लिम देशों के यात्रियों पर प्रतिबंध के फैसले को ‘घृणित’ बताते हुए इसे पलटने की प्रतिज्ञा को दोहराया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...