1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. जेफ बेजोस: 70 हजार करोड़ के ‘मेक इन इंडिया’ प्रोडक्ट का निर्यात करेगी Amazon

जेफ बेजोस: 70 हजार करोड़ के ‘मेक इन इंडिया’ प्रोडक्ट का निर्यात करेगी Amazon

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जेफ बेजोस: 70 हजार करोड़ के ‘मेक इन इंडिया’ प्रोडक्ट का निर्यात करेगी Amazon

अमेजन के फाउंडर जेफ बिजोस ने कहा है कि कंपनी अपनी वैश्विक पहुंचा का इस्तेमाल कर 100 अरब डॉलर के ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों का निर्यात करेंगे। दुनिया की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने भार के लघु एवं मझोले उपक्रमों को डिजिटल बनाने पर एक अरब डॉलर यानी करीब 7,000 करोड़ रुपए के निवेश की भी घोषणा की है।

ऐमजॉन के प्रमुख जेफ बेजोस भारत की तीन दिनों की यात्रा पर हैं, मंगलवार को भारत पहुंचे बेजोस ने भारत और अमेरिका के आपसी संबंध को लेकर कहा कि, 21वीं सदी के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है और यह सदी भारत की होगी।

बताते चलें कि अमेरिका के बाहर भारत ऐमजॉन के लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजार है। बेजोस ने कहा कि, भारत के साथ लंबी अवधि की भागीदारी को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हम बोलने से अधिक काम करने में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि, ऐमजॉन के जरिए दुनिया भर के सामने मेक इन इंडिया उत्पाद पहुंचाया जा सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...