1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. हमेशा जवान दिखाई देना है तो आज से ही लीजिए ये आहार, पढ़िए

हमेशा जवान दिखाई देना है तो आज से ही लीजिए ये आहार, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हमेशा जवान दिखाई देना है तो आज से ही लीजिए ये आहार, पढ़िए

आम तौर पर देखा जाता है कि शादी के बाद माँ बनते ही एक स्त्री की सुंदरता में कमी आने लगती है क्यूंकि उसके शरीर में बड़े स्तर पर हार्मोनल बदलाव होते है वही प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ना जैसी समस्या तो आम देखी जाती है।

एक स्त्री का जीवन कई ज़िम्मेदारियों से भरा हुआ होता है और ऐसे में शादी और बच्चों के बाद वो अपने शरीर और सुंदरता पर ध्यान नहीं दे पाती है तो आइये आज इस लेख में बात करते है कुछ ऐसे आहार की जिनको अपने जीवन में शामिल कर आप अपनी त्वचा और शरीर को निखार सकती है।

अगर आप यह चाहती है कि आपकी त्वचा हमेशा दमकती रहे तो खूब नींद लीजिये और पानी पीजिये, रोज़ 8 घण्टे की भरपूर नींद लेने से आपके चेहरे पर थकावट नहीं रहेगी वही गुनगुना पानी शरीर ने अतिरिक्त चर्बी और टॉक्सिन को बाहर निकालेगा जिससे आप धीरे धीरे नेचुरल ग्लो फील करेगी वही वजन भी कम होगा।

अगला ध्यान आपको यह रखना है कि चाहे कितना भी टाइट शेडयूल हो आपको नाश्ते में फल और उनके रस का सेवन करना है। आम तौर पर महिलाओं में 30 की उम्र के बाद इम्युनिटी पावर कम हो जाती है और संतरा, सेव, अनार जैसे फल इम्युनिटी बढ़ा देते है और त्वचा को ग्लो करते है। इसलिए इनका सेवन करिये।

इसके अलावा आप ग्रीन टी का सेवन करके भी अपनी त्वचा को सुंदर बनाये रख सकती है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते है जिससे ना सिर्फ वजन कण्ट्रोल होता है बल्कि आपका कोलेस्ट्रॉल भी ठीक रहता है। वही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और इन्फेक्शन से बचने के लिए आप अंकुरित अनाज का भी सेवन कर सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...