उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने सबसे पहले इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज किया और अब प्रयागराज के चार रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदल दिए गए हैं।
अब इलाहाबाद जंक्शन का नाम प्रयागराज जंक्शन, इलाहाबाद सिटी स्टेशन का नाम प्रयागराज रामबाग, इलाहाबाद छिवकी का नाम प्रयागराज छिवकी और प्रयागराज घाट का नाम परिवर्तित कर प्रयागराज संगम कर दिया गया है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पिछले साल ही मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदला था। उसका नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय किया था।
वहीं, इस साल जनवरी में यूपी कैबिनेट ने मुगलसराय तहसील का नाम बदला था। इसका नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय तहसील किया था।