(अलीगढ़ से मुकेश कुमार की रिपोर्ट)
अलीगढ़: घर मे टीवी देखने के दौरान भाइयों की डांट से गुस्सा होकर किशोरी ने आत्महत्या की । दो बहनों के बीच मामूली सा झगड़ा हो गया था, बड़े भाई ने मामला शांत करवाने के लिए अपनी छोटी बहन को डांट दिया था। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्वार्सी इलाके के रामनगर की घटना है। दरअसल मृतका प्रिया का परिवार थाना क्वार्सी इलाके के रामनगर स्थित एक निजी विद्यालय में ही रहता है। भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि, दोनों बहनों के बीच आपस में टीवी देखने के दौरान झगड़ा हो गया था। जिसको लेकर हम लोगों ने उसे समझाया डांट फटकार भी कर दी।
जिसके बाद हम लोगों को पता चला कि प्रिया ने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया है। किसी प्रकार कमरे के अंदर प्रवेश किया जब तक प्रिया ने अपनी फांसी लगाकर जान दे दी थी। फिलहाल घटना की सूचना पर पहुंची थाना क्वार्सी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करा दिया है।