{अलीगढ़ से मुकेश की रिपोर्ट }
अलीगढ़ में शहर कोतवाली इलाके के अब्दुल करीम चौराहे पर एक पुरानी मस्जिद है। यह चौराहा शहर के व्यस्ततम मुख्य बाजार का चौराहा है और अतिसंवेदनशील इलाका है। जिसको लेकर जिला प्रशासन वहां पुलिस की तैनाती रखती है।

होली हो या दिवाली हर त्यौहार पर यहां बहुत तादाद में फोर्स को तैनात किया जाता है। इस चौराहे पर बाजार के लोग बड़े-बड़े ड्रम रखकर बाजार की होली मनाते हैं। CAA व NRC के विरोध के चलते यही पास में कोतवाली के बाहर अभी बवाल हो कर भी चुका है।
शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने इस बार भी चौराहे पर बनी इस पुरानी मस्जिद को पूरी तरह से नजर बंद कर दिया है ताकि मस्जिद पर किसी प्रकार से कोई रंग या गुलाल की छींटे ना पड़े जिससे कि माहौल खराब होने की स्थिति सामने आए।

क्योंकि अब से पहले होली के पावन पर्व पर कुछ झड़पें दोनों समुदाय के बीच हो चुकी हैं। जिसके चलते अलीगढ़ प्रशासन ने रात में मस्जिद को पूरी तरह ढकवा कर नजर बंद कर दिया।