1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़: दो पक्षों में हुई फायरिंग में राहगीर बना शिकार, मौके पर हुई मौत

अलीगढ़: दो पक्षों में हुई फायरिंग में राहगीर बना शिकार, मौके पर हुई मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अलीगढ़: दो पक्षों में हुई फायरिंग में राहगीर बना शिकार, मौके पर हुई मौत

(अलीगढ़ से संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट)

अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के पास स्थित पुरानी तहसील रोड पर महेंद्र नगर गेट के पास दो गुट पुरानी रंजिश के कारण आपस में भीड़ गए, जिसके बाद दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी।  

इन दो गुटों की फायरिंग में रास्ते से गुजरने वाले एक शख्स को गोली लग गई। गोली पीड़ित शख्स के कनपटी पर लगी और उसी दौरान उस शख्स की मौत हो गई।

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया, स्थानिया लोगों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद मौकर पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। इस मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि, आए दिन ये दोनों पक्ष पुरानी दुश्मनी के कारण एक-दूसर पर फायरिंग करते रहते हैं, और स्थानीय पुलिस भी इस मामले में मूक होकर सबकुछ देखती रहती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...