अलीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब जिले के टप्पल इलाका स्थित एक गांव तमल में दीपक नाम का एक 26 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए। गांव के लोगों जब इस वायरस के बारे में पता चल तब दीपिक नाम के युवक को आनन-फानन में जिले के दीनदयाल अस्पताल में भेज दिया गया।
जहां उसे एडमिट कराया गया है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने उसके सैंपल लेकर जेएन मेडिकल भेज दिए हैं। जहां से अगले दिन रिपोर्ट प्राप्त होगी। फिलहाल अस्पताल में बने कोरोना वायरस से संबंधित वार्ड इंचार्ज ने बताया कि, मरीज को उपचार हेतु रखा हुआ है।
जिसके अंदर कोरोना वायरस से संबंधित लक्षण पाए गए है। बाकी रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा। टप्पल में कोरोना वायरस से संबंधित सस्पेक्टेड पेशेंट की जानकारी मिलने के बाद लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई। तो वहीं लोगों के अंदर भय भी देखने को मिला। बताया जा रहा है कि, दीपक नाम का यह युवक नोएडा के सेक्टर 49 स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है।