अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाका निवासी अफसर इटली में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है। जो कि बीती 28 फरवरी को कोरोना वायरस के चलते इटली से वापस इंडिया अपने घर आ गया। तभी से अपने घर थाना सिविल लाइन इलाके के यूनाइटेड कॉलोनी अमीर निशा में रह रहा था।
स्थानीय लोगों को जब जानकारी मिली के अफसर की कुछ तबीयत बिगड़ी है और वह इटली से पिछले माह की आखिरी तारीख में वापस आया है तो इसकी सूचना आनन-फानन में जिला प्रशासन को फोन द्वारा दी गई।

जिसके बाद मौके पर जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंचा और कोरोना वायरस संदिग्ध अफसर को एहतियातन स्वास्थ्य विभाग ने अपने कस्टडी में ले लिया।
जिसके बाद अफसर के घर समेत आसपास के इलाके को पूरी तरह दवाओं का छिड़काव करते हुए सेनीटाइज किया गया। फिलहाल अफसर को अगली रिपोर्ट आने तक आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।