1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़: पैसों को लेकर अधिवक्ता के भाई और भतीजे ने की हत्या

अलीगढ़: पैसों को लेकर अधिवक्ता के भाई और भतीजे ने की हत्या

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अलीगढ़: पैसों को लेकर अधिवक्ता के भाई और भतीजे ने की हत्या

(अलीगढ़ से संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट)

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके में बीते रविवार को दिनदहाड़े अधिवक्ता वेद प्रकाश की उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। उनके साथ ही पत्नी को भी अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तालाश में जुटी हुई थी। वहीं पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में खुलासा करते हुए बताया है कि, पैसों को लेकर अधिवक्ता और उसके भाई के बीच विवाद हो गया था।

अधिवक्ता के भाई और उसके भतीजे ने मिलकर उसको मारने की सजिश रची और 19 जनवरी को दिनदहाड़े घर में घुसकर अपने भाई और भाभी पर गोली चला दी जिसमें अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...