1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़: प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की पहल

अलीगढ़: प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की पहल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अलीगढ़: प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की पहल

अलीगढ़ में शहर कोतवाली इलाके के अब्दुल करीम चौराहे पर एक पुरानी मस्जिद है।  यह चौराहा शहर के व्यस्ततम मुख्य बाजार का चौराहा है और अतिसंवेदनशील इलाका है। जिसको लेकर जिला प्रशासन वहां पुलिस की तैनाती रखती है। होली हो या दिवाली हर त्यौहार पर यहां बहुत तादाद में फोर्स को तैनात किया जाता है।

इस चौराहे पर बाजार के लोग बड़े-बड़े ड्रम रखकर बाजार की होली मनाते हैं। सीएए और एनआरसी  के विरोध के चलते यही पास में कोतवाली के बाहर अभी बवाल हो कर भी चुका है। शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने इस बार भी चौराहे पर बनी इस पुरानी मस्जिद को पूरी तरह से नजर बंद कर दिया है, ताकि मस्जिद पर किसी प्रकार से कोई रंग या गुलाल की छींटे ना पड़े जिससे कि माहौल खराब होने की स्थिति सामने आए।

क्योंकि अब से पहले होली के पावन पर्व पर कुछ झड़पें दोनों समुदाय के बीच हो चुकी हैं। जिसके चलते अलीगढ़ प्रशासन ने रात में मस्जिद को पूरी तरह ढकवा कर नजर बंद कर दिया। एसपी सिटी अभिषेक ने बताया कि, लगातार आरएएफ व लोकल पुलिस सेंसेटिव एरिया में पेट्रोलिंग कर रही है। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि शराब पीकर कोई भी कानून व्यवस्था का उल्लंघन ना करें। होली का त्योहार कुशलता पूर्वक मन सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...