पुलिस की शराब माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही। अलीगंज कोतवाली पुलिस निरीक्षक अभिषेक कुमार ने सीओ अजय भदोरिया एवं इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा के निर्देश पर क्षेत्र के ग्राम किनौडी खैराबाद में छापामार कार्रवाई करते हुए सैकड़ों लीटर अबैध कच्ची शराब को बरामद किया है।
वहीं भट्टी संचालित करते उमेश पत्र सालिगराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध शराब बनाने के उपकरण, सामग्री को नष्ट किया है। पुलिस की कार्यवाही से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया।
कच्ची जहरीली शराब बनाने वाले शराब माफियाओं का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है, कोतवाली निरीक्षक पंकज मिश्रा के नेतृत्व में शराब माफियाओं के विरुद्ध छापेमार कार्यवाही के दौरान गांव में रात करीब 12 बजे एक घर मे धंधकती हुई भट्टियां मिली,जलती भट्टियों पर कच्ची शराब तैयार हो रही थी। मौके पर एक अभियुक्त सहित सैकड़ों लीटर शराब और शराब बनाने के उपकरण एवं यूरिया बरामद हुई। वहीं इस मामले मैं पुलिस का कहना है कि, शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही भी की जाएगी।