स्टार्ट-टू-फिनिश शेड्यूल के लिए मशहूर अक्षय कुमार ने हाल ही में ‘बेलबॉटम’ की शूटिंग पूरी की और फ़िल्म का पहला टीज़र भी आ गया। टीज़र में अक्षय सूटबूट पहने हुए जेंटलमैन की तरह नज़र आ रहे हैं।
ख़ास बात यह है कि टीज़र में जिन शॉट्स का इस्तेमाल किया गया है, उनमें हवाई जहाज दिखाया गया है।
Go BellBottom! Here’s a thrilling throwback to the 80s. 🙌🏼 Presenting #BellBottomTeaserhttps://t.co/U9KEoyggXj
.#BellBottom @vashubhagnani @vaaniofficial @humasqureshi @LaraDutta @ranjit_tiwari @jackkybhagnani @honeybhagnani— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 5, 2020
‘बेलबॉटम’ एक जासूसी फ़िल्म है, जिसकी कहानी अस्सी के दशक में सेट की गयी है। अक्षय कुमार एक सीक्रेट एजेंट के किरदार में नज़र आएंगे।
‘बेलबॉटम’ अगले साल 2 अप्रैल को रिलीज़ होगी। ‘बेलबॉटम’ के बारे में ख़ास बात यह है कि यह फ़िल्म कोरोना वायरस पैनडेमिक के दौरान शूट की गयी है और इसका टीज़र भी सिनेमाघरों के खुलने से पहले ही जारी कर दिया गया है।
Mission accomplished! After a long but fruitful schedule, grateful to have shot and completed #Bellbottom during the pandemic ! Now its time to head back #JetSetGo ✈️
.@Vaaniofficial @humasqureshi @LaraDutta @vashubhagnani @ranjit_tiwari @jackkybhagnani @honeybhagnani pic.twitter.com/snIPE8XdkZ— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 2, 2020
केंद्र सरकार ने सिनेमाघरों को 15 अक्टूबर से कड़ी गाइडलाइंस का पालन करते हुए खोलने की इजाज़त दी है।
‘बेलबॉटम’ की शूटिंग स्कॉटलैंड में की गयी है। ‘बेलबॉटम’ का निर्देशन रंजीत तिवारी ने किया है। फ़िल्म में वाणी कपूर फीमेल लीड में हैं, जबकि लारा दत्ता और हुमा कुरैशी अहम किरदारों में नज़र आएंगे।
अक्षय लगभग 120 क्रू मेंबर्स के साथ 2 अक्टूबर को ब्रिटेन से लौटे हैं।
हाल ही में अक्षय ने एक वीडियो वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत केस और बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर चल रहे विवाद को लेकर अपनी राय रखी थी।
Bahot dino se mann mein kuch baat thi lekin samajh nahi aa raha tha kya kahoon, kisse kahoon. Aaj socha aap logon se share kar loon, so here goes… #DirectDilSe 🙏🏻 pic.twitter.com/nelm9UFLof
— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 3, 2020
इस वीडियो में अक्षय ने स्वीकार किया कि बॉलीवुड में ड्रग्स की समस्या है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सभी लोगों को एक ही नज़र से देखा जाए।
वीडियो के साथ अक्षय ने लिखा था- बहुत दिनों से मन में कुछ बात थी, लेकिन समझ नहीं आ रहा था, क्या कहूं, किससे कहूं। आज सोचा आप लोगों से शेयर कर लूं।