1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव की बदायूं में जनसभा, 10 फरवरी को सपा की सरकार बनने जा रही है: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव की बदायूं में जनसभा, 10 फरवरी को सपा की सरकार बनने जा रही है: अखिलेश यादव

 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आज सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने बदायूं में जनसभा की। इस दौरान अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, BJP वाले पेट्रोल 200 के पार कर सकते हैं। इन्हें मौका मिला तो 200 के पार कराएंगे पेट्रोल के दाम।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अखिलेश यादव की बदायूं में जनसभा, 10 फरवरी को सपा की सरकार बनने जा रही है: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आज सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने बदायूं में जनसभा की। इस दौरान अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, BJP वाले पेट्रोल 200 के पार कर सकते हैं। इन्हें मौका मिला तो 200 के पार कराएंगे पेट्रोल के दाम।

इनके नेता कहते हैं गर्मी निकाल देंगे। पहले चरण के बाद BJP नेता ठंडे पड़ गए। कितने किसान हैं जिनकी आय दोगुनी हुई है। कोविड में सरकार दवा तक नहीं दे पाई। बेड,ऑक्सीजन,सुविधाएं नहीं मिल पाई। सरकार चाहती तो बहुत जानें बच जातीं है।

पहले चरण में जनता ने फैसला सुना दिया है। 10 फरवरी को पता चल गया सपा सरकार आ रही है। जनता ने 10 मार्च का इंतजार नहीं किया। एक भी सीट कोई अन्य दल नहीं जीतेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि ये चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। नई लोकसभा बना रहे हैं। ये सत्ता में आ गए तो पता नहीं संविधान बचेगा या नहीं बचेगा। इनसे सावधान रहो, क्योंकि ये चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। देश के किसानों को बधाई, जो आंदोलन को सफल बनाया और सरकार को पीछे हटना पड़ा, लेकिन ये सरकार MSP नहीं दिलवा पाई।

अखिलेश ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर बेरोजगारी कभी नहीं आई। नौकरियां, फौज की और पुलिस की सब बंद कर दी गईं। नौजवान परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परीक्षा देने गया भी तो पेपर लीक हो गया, परीक्षा रद्द कर दी गई। सपा की सरकार बनेगी तो फौज की भर्ती हो या पुलिस की या पर्यावरण की, रक्षा के लिए अलग से विभाग बनाना पड़ेगा। सारे सरकारी महकमों में लाखों भर्तियां पूरी की जाएंगी।

अखिलेश ने कहा, जब मैं बाबा मुख्यमंत्री को सुनता हूं तो याद आता है कि किस तरह लॉकडाउन में लोग पैदल घर पहुंचे थे। हमारे मजदूर जहां थे, वहां से पैदल चल दिए और गांव तक पहुंचे। सरकार ने कोई मदद नहीं की। कई मजदूरों की जान चली गई। अगर किसी ने मदद की तो सपा के लोगों ने की।

अखिलेश यादव ने कहा, जो सरकार गरीबों को ऑक्सीजन नहीं दे पाई, उस सरकार को हटाने के लिए भी यह चुनाव है। कई महत्वपूर्ण नेता हमें कोरोना के कारण छोड़कर चले गए। तमाम लोग इस बीमारी का शिकार हुए। न केवल हमारे लोग गए, बीजेपी के मंत्रियों की जान भी बीजेपी नहीं बचा पाई। संकल्प लेते हैं कि जिस पार्टी की वजह से जान गई है, उसे इस बार जनता उखाड़ देगी।

उन्होंने कहा, ‘ BJP के एक नेता कह रहे हैं कि गर्मी निकाल देंगे, लेकिन पहले चरण के मतदान के बाद उनके नेता और कार्यकर्ता ठंडे पड़ गए हैं, यहां वोटिंग के बाद और ठंडे हो जाएंगे। गर्मी निकालने वाले सुन लें, सपा की सरकार बनी तो नौजवानों की भर्ती निकालेंगे’

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...