लखनऊ में सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर सरकार पर निशाना साध सकते हैं।

71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सैफई में 158 फुट ऊंचा तिरंगा फहराने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कई राज्यों में हुए विधान सभा में बीजेपी की हार हुई है। अब दिल्ली की बारी है, जहां बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिलेगी।

जबकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी दुबारा सरकार बनाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, देश के संविधान को बचाने के लिए तमाम क्रांतिकारियों ने अपनी जान दी है। ऐसे सभी क्रांतिकारियों की शहादत पर हमको संकल्प लेना चाहिए कि संविधान को बचाने के लिए हम आगे आएंगे।