1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चुनाव से पहले अखिलेश को लगा बड़ा झटका, मुलायम सिंह की छोटी बहू Aparna Yadav बीजेपी में हुईं शामिल

चुनाव से पहले अखिलेश को लगा बड़ा झटका, मुलायम सिंह की छोटी बहू Aparna Yadav बीजेपी में हुईं शामिल

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले अखिलेश को बड़ा झटका लगा है। और मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) बीजेपी में शामिल हो गई है। यूपी विधान सभा चुनाव से पहले बीजेपी ने एक बड़ा दांव खेला है। जिस की वजह से यूपी विधान सभा में अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चुनाव से पहले अखिलेश को लगा बड़ा झटका, मुलायम सिंह की छोटी बहू Aparna Yadav बीजेपी में हुईं शामिल

रिपोर्ट: मोहम्मद शाद

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले अखिलेश को बड़ा झटका लगा है। और मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) बीजेपी में शामिल हो गई है। यूपी विधान सभा चुनाव से पहले बीजेपी ने एक बड़ा दांव खेला है। जिस की वजह से यूपी विधान सभा में अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। अपर्णा यादव (Aparna Yadav) को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

यूपी विधान सभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने पीएम (PM) नरेंद्र मोदी और सीएम (CM) योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि में भजपा की बहुत आभारी हूं, और मेरे लिए देश हमेशा सबसे पहले आता है।

अपर्णा यादव ने साल 2017 में लखनऊ की कैंट सीट से पहली बार विधान सभा का चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी से हार का सामना करना पड़ा था। साल 2017 के चुनाव में अखिलेश यादव ने भी अपर्णा यादव के लिए प्रचार किया था।

अपर्णा यादव, सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी है। अपर्णा का जन्म 1 जनवरी 1990 को हुआ था। और उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट एक पत्रकार रहे है। उनके पिता को सपा की सरकार में सूचना आयुक्त बनाया गया था । वही उनकी मां अंबी बिष्ट लखनऊ नगर निगम में अधिकारी है।

अपर्णा यादव और प्रतीक  यादव की मुलाकात लखनऊ के लोरेटो कॉन्वेंट इंटरमीडिएट स्कूल के दिनों में हुई थी। अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की सगाई 2010 में हुई थी। दोनो की शादी दिसंबर 2011 में मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफाई में हुई थी। दोनों की एक बेटी है,जिसका नाम प्रथमा यादव है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...