{ आगरा से ओपी वरुण की रिपोर्ट }
इस वक़्त देश और प्रदेश दोनों में कोरोना का गंभीर संकट है और ऐसे में यूपी में रोज़ नए केस मिलते ही जा रहे है। नॉएडा में तीन नए केस मिलने के बाद अब आगरा के एक युवक को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दरअसल इस लड़के के माता पिता दोनों डॉक्टर है और हाल ही में यह अमेरिका से दुबई होते हुए देश में आया है।
इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए हमारे रिपोर्टर ने बताया की युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बने आइसोलेशेलन वार्ड में भर्ती किया गया है वही इसके सम्पर्क में आये 25 लोगों की पहचान की गयी है जिनकी जल्द जांच की जायेगी और जरुरी हुआ तो सबको एकांतवास भेज दिया जाएगा।
आपको बताते चले कि अब शहर में कोरोना वायरस के नौ मरीज मिल चुके हैं, इसमें से सात मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं। एक मरीज का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में बने आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है।
इसके अलावा एक महिला में भी कोरोना होने की बात कही जा रही है लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।