कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉकडाउन किया गया है, और ऐसे में कई लोग ऐसे है जिनके सामने रहने और रोज़ी रोटी का संकट पैदा हो गया है। कई ऐसे लोग है जो रोज़ कमाकर रोज़ खाते है और अब इस लॉकडाउन से तो कई लोगो के रहने की समस्या भी हो गयी है।
ऐसे में आगरा के सांसद एसपीएस बघेल ने लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में फंसे आगरा के लोगों के लिए अपना सरकारी बंगला खोला। कहा जो भी चाहे, वहाँ जाकर रह सकते हैं। उनके इस कदम की हर और सराहना हो रही है।
आपको बता दे की आगरा में भले ही लॉकडाउन है लेकिन कई लोग इसके बाद भी घरों से निकलने से बाज नहीं आ रहे है। पुलिस ने आज भी 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
इन सभी को गिरफ्तार करके एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत न मिलने पर जेल भेजा गया है। बिना वजह घूमने वालों को मुर्गा बनाया। तीन के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट भी दर्ज की गई।